किशनगंज: नाहरगढ़ में वॉकथॉन के माध्यम से दिया गया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
किशनगंज पंचायती राज चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नाहरगढ़ में लाल किले से मतदाता जागरूकता वॉकथॉन निकाली गई। बीडीओ फत्रालाल मेघवाल और सीडीईओ गेंदालाल रैगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन में सर्विस वोटर, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए। बस स्टैंड तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।