मंडला: देवगांव संगम नर्मदा तट पर स्वच्छता का लिया संकल्प, चलाया सफाई अभियान
Mandla, Mandla | Jun 3, 2026 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर नवांकुर संस्थाओं एवं परिषद की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार तीन बजे बैठक के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने मां नर्मदा के देवगांव संगम घाट पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने प्रेरित किया।