जयसिंहनगर: कनाड़ीखुर्द में रेत ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल के कर्मचारियों पर मारपीट का मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाड़ीखुर्द में एक व्यक्ति के साथ रेत ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल के कर्मचारियों के द्वारा मारपीट करने का मामला रविवार की शाम 6 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी अखिलेश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी कनाड़ीखुर्द ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है।