जयसिंहनगर: गिरुई मार्ग पर एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरुई मार्ग में एक्सीडेंट का मामला शनिवार की दोपहर 2 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी राजू गोंड पुत्र मान सिंह गोंड निवासी गिरुई ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है गिरुई मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उसका एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह घायल हो गया।