जयसिंहनगर: गुरुईबड़ी में महिला के साथ मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुईबड़ी में महिला के साथ मारपीट करने का मामला रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि फरयादिया रानी चर्मकार पति पति उमेश चर्मकार निवासी गुरुईबड़ी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि मवेशी को बांधने की बात को लेकर उसके साथ रमेश चर्मकार और मोतीलाल चर्मकार ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।