बरहेट: लघु सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में घुसे युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
बरहेट शिवगादी मुख्य सड़क स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर के निरीक्षण भवन में कथित रूप से चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को गुरुवार को विभागीय कर्मियों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम इरशाद अंसारी बरहेट नीचे टोला निवासी बताया है घटना की पुष्टि विभाग के सहायक अभियंता शुभम कुमार ने करते हुए बताया कि थाना को आवेदन भेजा गया है ।...