गिधौर: मद्य निषेध भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही जमुई और गिद्धौर स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी
Gidhaur, Jamui | Jun 17, 2026 मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार शाम 6 बजे जमुई और गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा केंद्रों से निकलकर हजारों अभ्यर्थी एक साथ स्टेशन पहुंचे, जिससे प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़भाड़ हो गई। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही सीट पाने के लिए छात्रों में होड़ मच गई।