कोडरमा: ई-रिक्शा नेशनल हाईवे पर चलने से ऑटो चालकों को नहीं मिल रही सवारी, संघ में समाहरणालय में शुरू किया धरना
झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के बैनर तले टेंपो चालक संघ के द्वारा सोमवार से समाहरणालय में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई है। संघ के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक ने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से ऑटो चालकों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है।