कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना दिवस पर झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना दिवस के अवसर पर झूमर तिलैया प्रेरणा शाखा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टर नरेश पंडित के द्वारा 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टर नरेश पंडित ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन है हमें स्वस्थ पर खास ख्याल रखना चाहिए।