कोडरमा: सावन की पहली सोमवारी पर ध्वजाधारी पहाड़ पर 777 सीढ़ियां चढ़कर हजारों भक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
सावन की पहली सोमवारी पर कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध ध्वजाधारी में महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सुखदेव दास जी महाराज ने शिव भक्तों के साथ ध्वजाधारी पहाड़ पर 777 सीढियां चढ़कर पहाड़ की शिखर पर स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया,.