कोडरमा: कोडरमा घाटी के नौवां माइल में टेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवां माइल में सोमवार की सुबह एक टेलर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टेलर वाहन में बंगाल से लोहा लेकर टेलर बिहार की तरफ जा रहा था।