ई-रिक्शा की चोरी की चार बैटरियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
कासगंज पुलिस ने लोको कॉलोनी सहावर गेट से पकड़ा, चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
कासगंज, 27 अक्टूबर। कोतवाली कासगंज पुलिस ने ई-रिक्शा की चोरी की चार बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की देर रात लोको कॉलोनी सहावर गेट क्षेत्र से रवि निवासी पवसरा, ओमप्रजापति निवासी चांडी चौराहा और आकाश निवासी पहाड़पुर, थाना कासगंज को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की चार ई-रिक्शा बैटरियां बरामद हुईं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 640/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र और कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।
Kasganj, Kasganj | Oct 28, 2026