बिंदकी: जाफराबाद के समीप एक शादी से लौट रही महिला के साथ लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, 7 आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद के समीप रविवार की रात को महिला अंजना देवी पत्नी किशन निवासी पांडेपुर जाफराबाद के साथ लूट की घटना हो गई थी। जिसमें उसने एक ज्ञात तथा चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिनसे जेवर व रुपया बरामद हुआ। बुधवार को दिन में 2 बजे सभी को न्यायालय भेज दिया गया।