सासनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ, संचारी रोग बचाव हेतु निकाली गई रैली
Sasni, Hathras | Oct 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से संचारी रोगों से बचाव हेतु लोगों मे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कस्बा सासनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए जागरूकता रैली निकाली गई।