पालमपुर को जिला बनाने के पक्ष में विधायक आशीष बुटेल बोले- पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा क्लेम पालमपुर का
पालमपुर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पालमपुर को जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल पालमपुर शहर की मांग नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी लंबे समय से पालमपुर को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से देखा जाए तो पालमपुर का जिला बनने के लिए पूरे प्रदेश में सबसे मजबूत दावा बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिलों के साथ-साथ उपमंडल और निचले स्तर पर प्रशासनिक पुनर्गठन की संभावनाओं को देखने के लिए गठित आयोग के समक्ष पालमपुर का पक्ष मजबूती से रखा जाए..