भंडरिया: कनहर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट, भंडरिया थाना प्रभारी ने लोगों से नदी में नहीं जाने की अपील
लगातार हो रही बारिश के बीच कनहर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी में मछली मारने, नहाने और पशुओं को नदी में ले जाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज