बांगरमऊ: तहसील गेट के सामने एयरपोर्ट अथॉरिटी का पेपर देने निकली युवती पर कुछ लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी रमेश की 20 वर्षीय पुत्री सुधा एयरपोर्ट अथॉरिटी का पेपर देने के लिए जरूरी कागजात लेने तहसील पहुंची। युवती का आरोप है कि तहसील से वापस लौटते वक्त पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी अनिल समेत आधा दर्जन लोगों ने पहले अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और उसके बाद मारपीट कर दी।