बांगरमऊ: बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में शौच के लिए खेत गई किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस जांच में जुटी
बांगरमऊ तहसील के थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत गई किशोरी के साथ एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया।पीड़ित ने एक युवक पर शारीरिक संबंध बनाने व तीनअन्य साथियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।