बांगरमऊ: कोलियां गांव में अज्ञात कारणों से 2 झोपड़ियों में आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर हुआ राख, एक भैंस की हुई मौत
बांगरमऊ कोतवाली के कोलियां गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे दो झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई। वहीं, लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।