बांगरमऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर उतरेंगे सुखोई मिराज जैसे बड़े विमान, प्रशासन अलर्ट
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खभौली गांव के निकट सुखोई मिराज जैसे बड़े विमान एक बार फिर एक्सप्रेस-वे की रनवे पट्टी पर होंगे।10 दिन तक कुछ किलोमीटर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा। एसपी ने बताया कि तैयारी पूरी की जा रही है व तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। एक लाख लोगों की भीड़ होने की आशंका जताई जा रही है।