बांगरमऊ: भिखारीपुर कस्बा गांव में मकान की छत से बोरी लेकर नीचे उतर रहे युवक की गिरकर मौत
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर कस्बा में अपने मकान की छत पर रखी गेहूं की बोरी सिर पर लादकर झीने से नीचे युवक उतर रहा था। अचानक युवक लड़खड़ाकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे वाहन से लेकर हायर सेंटर जा रहे थे, तभी रास्ते में घायल की मौत हो गई।