बांगरमऊ: नानामऊ तिराहे पर उन्नाव लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गुरुवार को बांगरमऊ नगर के नानामऊ तिराहे पर उन्नाव लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बांगरमऊ मंडल की ओर से आयोजित इस अभिनंदन समारोह में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।