उनियारा: अलीगढ़ में बिजली कटौती से आमजन परेशान, जनजीवन प्रभावित
Uniara, Tonk | Sep 18, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से आमजन को परेशानी हो रही है। बिजली निगम की और से अघोषित बिजली कटौती की जा रही। बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। बार-बार बिजली का आना-जाना बना रहता है। जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम के अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।