पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 13 प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस 13 प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगो मे सुकेश राम,लालबाबू सहनी,राजकुमार,विकेश कुमार,नारायण सहनी,सोनू,उमाशंकर यादव,अमरनाथ कुमार, रामनारायण सहनी,रामप्रवेश राम,जयकिशोर बैठा,वकील बैठा, अमरनाथ पासवान शामिल है। सभी पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज थी।