कुंडा: रामपुर बजहा गांव में बच्चों के विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट, सात लोग घायल, एसपी से की गुहार
कुंडा के मौली गांव में चल रहे अवैध खनन ने नगर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। दिन-रात दौड़ते मिट्टी लदे ट्रैक्टरों से सड़कें धूल में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों का सांस लेना दूभर है। वीडियो गुरुवार शाम 4 बजे वायरल हुआ है जिसमें तहसील और कोतवाली के सामने से गुजरते इन ट्रैक्टरों पर प्रशासन की चुप्पी मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है।