सेन्हा: उपायुक्त संदीप मीना ने सेन्हा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सेन्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।