प्रभात पट्टन: नेशनल हाईवे 47 पर खंबारा मोही के बीच ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल। मौके पर मची चीख पुकार
NH 47 पर खंबारा और मोही के बीच एक ट्रक ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे की स्कूल वैन में सवार एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है की सीआरएम स्कूल के बच्चे वैन से वापस अपने घर खंबारा अपने जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 47 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण वैन हाइवे से नीचे जा गिरी और वैन में सवार बच्चे घायल हो गए।