प्रभात पट्टन: कुंदा रैयत में बीते 8 महीनो से पानी की समस्या से परेशान हो रहे ग्रामीण, खाली बर्तन लेकर किया हंगामा।
ग्राम पंचायत चिखली माल के ग्राम कुंदा रैयत में विगत 8 महीनो से ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं। आज समस्त ग्रामवासी एवं महिलाएं एकजुट होकर जनपद सदस्य एवं सरपंच के समक्ष खाली बर्तन लेकर पहुंच गए। उन्हें चौपाल पर बुलाकर उन्हें बताया कि बीते 8 महीने से लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं, कि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है।