प्रभात पट्टन: सांईखेड़ा पुलिस ने गोवंश तस्करी मामले में बिसनुर और पचधार से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गौवंश तस्करी मामले में सांईखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौवंश तस्करी के आरोपी गणेश पुत्र सुक्कू मालवीय निवासी बिसनूर, लीलाधर पुत्र रामकिशोर साहू निवासी बिसनूर एवम राहुल पुत्र रामदास देशमुख निवासी पचधार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनो आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।