जहानाबाद: उत्पाद विभाग की पुलिस ने एरकी सहित जिले में 27 जगहों पर छापेमारी की, 14 गिरफ्तार और 13 मुक्त
जिले के पुलिस कप्तान दीपक रंजन के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के एरकी सहित कुल 27 जगहों पर छापेमारी करने के बाद शराब पीने के मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस दौरान कुल 70 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया है। इस दौरान गिरफ्तार 13 लोगों को न्यायालय से मुक्त कर दिया गया।