जहानाबाद: शहर के एक निजी विद्यालय में तमिलनाडु कैडर के पूर्व DGP डॉ. करुणा सागर ने छात्रों से संवाद किया
रविवार की दोपहर 3 बजे शहर के एक निजी विद्यालय में तमिलनाडु कैडर के पूर्व DGP डॉ करुणा सागर के साथ में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इस छात्र संवाद कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्कूल परिवार के द्वारा करुणा सागर को सम्मानित किया गया। जिसके बाद करुणा सागर ने सभी छात्रों से बारी बारी बात की और उनके सवालों का जवाब दिया।