जहानाबाद: जिला राजद कार्यालय में सदर विधायक ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा
रविवार की दोपहर 3 बजे जिला राजद कार्यालय में सदर विधायक सुदय यादव की अध्यक्षता में पार्टी के सभी वरीय नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। विधायक सुदय यादव ने बताया कि मुख्य रूप से आज की बैठक में सदस्यता अभियान में और भी गति लाने को लेकर चर्चा हुई है।