जहानाबाद: शहर के एक निजी हॉल में मगधभूमि का लोकार्पण समारोह, जिले के जाने-माने साहित्यकार हुए शामिल
रविवार की शाम 5 बजे जहानाबाद शहर के एक निजी हॉल में मगधभूमि पत्रिका के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के जाने-माने साहित्यकार शामिल हुए। जिन्होंने कहा कि मगधभूमि पत्रिका पहले भी निकलती थी बीच में कुछ कारणों से बंद हो गई। लेकिन फिर से जहानाबाद के साहित्यकारों ने आपस में यह फैसला लिया कि मगध भूमि पत्रिका को निकाला जाए।