जहानाबाद: पटना के मत्स्य अनुसंधान केंद्र में संयुक्त निदेशक ने मत्स्य विभाग की योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण
संयुक्त निदेशक, मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, पटना श्री देवेन्द्र नायक द्वारा जहानाबाद जिले के विभिन्न गांवों में जिला मत्स्य कार्यालय, जहानाबाद द्वारा संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा किया गया। संयुक्त निदेशक, मत्स्य अनुसंधान केन्द्र,द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो में जाकर लाभुकों से बातचीत करते हुए सलाह दिया गया।