जहानाबाद: गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में कोर्ट लिपिक परीक्षा के दौरान छात्रों ने विद्यालय व्यवस्था पर जताई नाराजगी
रविवार को जहानाबाद के 20 परीक्षा केंद्रों पर कोर्ट के लिपिक के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे जिले से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। इसी बीच गांधी स्मारक इंटर विद्यालय पर कुछ छात्रों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार की दोपहर 3 बजे नाराजगी ज़ाहिर की। लेकिन बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बूझकर छात्रों की शंका को दूर किया।