कांके: JAC बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 झारखंड में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे जारी होते ही एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. झारखंड अधिविध परिषद (JAC) द्वारा घोषित परिणामों में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है.