शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ कट वाले रोड पर चार पहिया वाहन के रौंदने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ कट वाले रोड पर मंगलवार सायं छह बजे करीबन चार पहिया वाहन के रौंदने से एक बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस उपचार को जिला अस्पताल लेकर आयी। सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर ईएमटी 108 विनय प्रताप ने मीडिया को जानकारी दी। घायल का नाम मुकुन निवासी बिरारी इकदिल के पास इटावा है।