शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने नगला मवासी निवासी दहेज हत्या के वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने सोमवार शाम छह बजे करीबन दहेज हत्या में वांछित अभियुक्ता सुनीता उर्फ अंगूरी पत्नी पत्नी फौरन सिंह निवासी ग्राम नगला मवासी थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही आगे की विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर उदयवीर मलिक संग उनकी टीम शामिल रही।