शिकोहाबाद: खैरगढ थाना क्षेत्र के नगला पुरविया में खेत पर मिट्टी की ढाई गिरने से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर
थाना खैरगढ क्षेत्र नगला पुरविया में मंगलवार शाम पांच बजे करीबन खेत पर महिला सरोज देवी उम्र करीबन 60 वर्ष खेत पर गई थी। जहां कुछ काम कर रही थी इसी दौरान मिटटी की ढाय महिला के ऊपर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर गयीं महिलायें आ गई। जैसे तैसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर किया गया।