शिकोहाबाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और कत्लेआम के विरोध में हिंदू संगठनों ने शिकोहाबाद में सड़कों पर किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कत्ले आम के विरोध में मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शिकोहाबाद में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए एसडीएम को राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदूवादी लोगों से जातिवाद छोड़कर एकजुट होने की अपील की।