शिकोहाबाद: नसीरपुर एक्सप्रेस वे कट के पास 14वें दिन भी सर्किल रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी
नसीरपुर सहित आधा दर्जन गावों में पुराने सर्किल रेट में जमीन का अधिग्रहण के विरोध में मंगलवार शाम पांच बजे करीबन चौदहवें दिन का धरना प्रदर्शन नसीरपुर एक्सप्रेस वे कट पर जारी रहा। वार के अध्यक्ष हरिओम यादव की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। आगरा की अधिवक्ता सरोज यादव व मेघसिंह ने धरना स्थल में शामिल होकर जायज मांग का समर्थन किया।