Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

ओगणा में चोरों का आतंक: एक रात में 3 दुकानों को बनाया निशाना, ज्वेलरी और किराणा दुकान से लाखों की चोरी उदयपुर जिले के ओगणा कस्बे में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बस स्टैंड स्थित दो ज्वेलरी दुकानों और एक किराणा दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शटर तोड़कर दुकानों में घुसे और लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर गए। वहीं एक घर में चोरी की कोशिश भी की, लेकिन आवाज सुनकर परिजन जाग गए और चोर मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर ओगणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार एक ज्वेलरी दुकान से करीब एक किलो चांदी और सोने के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। लगातार तीन चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। #Udaipur #Ogna #Theft #BreakingNews #CrimeNews JewelleryShop

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

MORE NEWS

उदयपुर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलरी शॉप में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। हाथीपोल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से आरोपी धनपाल वर्मा को गिरफ्तार कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 29 जुलाई की रात महज 79 मिनट में 350 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी, डायमंड और नकदी पार कर दी थी। गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। वारदात का मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

#UdaipurPolice #UdaipurNews #JewelryTheft #CrimeUpdate #RajasthanPolice

उदयपुर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वेलरी शॉप में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। हाथीपोल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से आरोपी धनपाल वर्मा को गिरफ्तार कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 29 जुलाई की रात महज 79 मिनट में 350 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी, डायमंड और नकदी पार कर दी थी। गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। वारदात का मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। #UdaipurPolice #UdaipurNews #JewelryTheft #CrimeUpdate #RajasthanPolice

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तत्कालीन महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने विकासनगर पटवार हल्का स्थित भूमि के शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पत्रावली लंबित रखकर पटवारी ने पहले ही 6.50 लाख रुपये ले लिए थे और काम के लिए 1.50 लाख रुपये और मांगे। ACB द्वारा शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर यह प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

#ACBAction #DungarpurNews #RajasthanPolice #RajasthanNews #CorruptionFreeIndia

डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तत्कालीन महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने विकासनगर पटवार हल्का स्थित भूमि के शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पत्रावली लंबित रखकर पटवारी ने पहले ही 6.50 लाख रुपये ले लिए थे और काम के लिए 1.50 लाख रुपये और मांगे। ACB द्वारा शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर यह प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। #ACBAction #DungarpurNews #RajasthanPolice #RajasthanNews #CorruptionFreeIndia

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार के निर्देशन में आज शाम बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के नेतृत्व में पुलिस बल कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन आमजन से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेगा। साथ ही, लोगों को चुनावी अफवाहों से बचने और निष्पक्ष प्रक्रिया में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का संदेश दिया जाएगा।

#DungarpurPolice #RajasthanPolice #FlagMarch #Bichhiwara #LawAndOrder

डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में आज शाम बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के नेतृत्व में पुलिस बल कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन आमजन से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेगा। साथ ही, लोगों को चुनावी अफवाहों से बचने और निष्पक्ष प्रक्रिया में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का संदेश दिया जाएगा। #DungarpurPolice #RajasthanPolice #FlagMarch #Bichhiwara #LawAndOrder

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

डूंगरपुर में ABVP का प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर धरना

डूंगरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर धरना दिया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी के छात्रावास कार्यप्रमुख अनिल धमलात के नेतृत्व में छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याएं उठाने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है। प्रदर्शन के दौरान जिले के सरकारी कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने और रिक्त लेक्चरर पदों को भरने की भी मांग की गई। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

#Dungarpur #ABVP #StudentUnionElection #CollegeProtest #RajasthanNews

डूंगरपुर में ABVP का प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर धरना डूंगरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर धरना दिया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के छात्रावास कार्यप्रमुख अनिल धमलात के नेतृत्व में छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याएं उठाने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है। प्रदर्शन के दौरान जिले के सरकारी कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने और रिक्त लेक्चरर पदों को भरने की भी मांग की गई। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। #Dungarpur #ABVP #StudentUnionElection #CollegeProtest #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026