डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में आज शाम बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के नेतृत्व में पुलिस बल कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन आमजन से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेगा। साथ ही, लोगों को चुनावी अफवाहों से बचने और निष्पक्ष प्रक्रिया में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का संदेश दिया जाएगा।
#DungarpurPolice #RajasthanPolice #FlagMarch #Bichhiwara #LawAndOrder