रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से लापता हुए चार वर्षीय बच्चे की तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित एक मकान से बरामदगी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार की शाम बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण तीनपहाड़ थाना पहुंचे और सामूहिक आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच एवं विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मकान खाली कराने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग पुलिस से की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह और मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह ने भी मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।
पूरी खबर और ग्रामीणों ने थाना में क्या मांग रखी, जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
#तीनपहाड़ #साहिबगंज #बाबूपाड़ा #रांची #लापताबच्चा चारवर्षीयबच्चा बच्चाबरामदगी ग्रामीणोंकाआक्रोश पुलिस थाना साहिबगंजन्यूज झारखंडन्यूज JharkhandNews SahibganjNews Tinpahar BreakingNews LatestNews SanthalHulExpress