#बालोतरा: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बालोतरा पुलिस द्वारा आमजन के साथ खेल कार्यक्रमों का आयोजन।
पुलिसकर्मियों एवं आमजन के मध्य वॉलीबॉल मैच तथा 05 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित, प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग।
मैराथन के माध्यम से एकता, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज का दिया संदेश।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बालोतरा पुलिस द्वारा पुलिस एवं आमजन के मध्य सहभागिता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज का संदेश देने के उद्देश्य से खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 27.09.2026 को पुलिस लाइन बालोतरा में पुलिसकर्मियों एवं आमजन के मध्य वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। वहीं दिनांक 28.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, छात्रों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
@policerajasthan
#BalotraPolice #RunForUnity #SardarPatel150 #NationalUnity #FitIndia