कुछ कहानियाँ इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में जिंदा रहती हैं।
हर संकट और हर चुनौती के पीछे एक ऐसा पहरा होता है जो कभी नहीं थकता। हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस का हर जवान दिन-रात मुस्तैद रहता है।
21 अक्टूबर, 'पुलिस शहीद दिवस' तक चलने वाली हमारी विशेष पहल "अमर प्रहरी" का आज से शुभारंभ हो रहा है। यह श्रृंखला उन वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया और हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान कर दिया।
आने वाले दिनों में हम इस विशेष श्रृंखला के तहत राजस्थान पुलिस के इतिहास, हमारे अमर शहीदों की गाथाओं और जनता के साथ उनके अटूट रिश्तों की अनकही कहानियों को आपके सामने लाएंगे।
आइए, इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें और देश के इन सच्चे प्रहरियों को नमन करें।
#AmarPrahari #PoliceShaheedDiwas #SaluteToHeroes #Martyrs #BalotraPolice