#बालोतरा: पुलिस अधीक्षक बालोतरा ने थाना समदड़ी में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनीं, त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवेदना पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने थाना समदड़ी का दौरा कर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक परिवेदना को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को विश्वास दिलाया कि बालोतरा पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
@policerajasthan
#BalotraPolice #Jansunwai #CrimeMeeting #NewCriminalLaw2023
11 views | Barmer, Rajasthan | Sep 26, 2026