#बालोतरा: पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह पर कसा शिकंजा।
अवैध डोडा पोस्त सहित 04 लग्जरी वाहन बरामद।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी के निकट सुपरविजन में डीएसटी बालोतरा की सूचना पर श्री दुर्गाराम उनि. प्रभारी पुलिस चौकी रामजी का गोल, थाना गुड़ामालानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी फॉर्च्यूनर व तीन अन्य बिना नम्बरी वाहनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
@policerajasthan
#BalotraPolice #NDPSAct #DrugFreeRajasthan #SayNoToDrugs
Barmer, Rajasthan | Sep 25, 2026