इटाढ़ी: जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण शिविर, 54 आवेदन प्राप्त हुए
Itarhi, Buxar | Apr 28, 2026 विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, बक्सर अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में सरकार के सात निश्चय-3 “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।