पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतगढ़ घासू कॉलोनी में एक अज्ञात महिला ने घर में घुसकर लगभग लाखों रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। भिखारी के वेश में आई महिला, सीधे घर में घुसी और अलमीरा में से कीमती जेवरात तथा नगद लेकर फरार हो गई है।